जौनपुर : जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

जौनपुर : जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

बक्शा। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                        थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार में शिवगुलामगंज- लाला बाजार संपर्क मार्ग के खस्ताहाल होने से लोगों में रोष व्याप्त है। रविवार को युवा नेता अमित सिंह के नेतृत्व में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
अमित सिंह ने बताया कि पांच छह वर्षों में कई बार उच्चाधिकारियों को सड़क के विषय में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। तीन-चार दिन पहले सड़क पर काम शुरू हुआ, लेकिन खानापूर्ति करते हुए कुछ गड्ढों में गिट्टी डालकर बनाया गया जबकि अधिकतर उसी प्रकार हैं। बाजार के पास बनी सड़क भी चार दिन में टूट गई है। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, पप्पू जायसवाल, जयशंकर दुबे, छोटू जायसवाल, मनीष, राजन सिंह, ओमचंद मिश्रा, शिवनाथ सरोज, मोनू प्रजापति आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : श्रीराम कथा के श्रवण से होता है समस्त जीवन का कल्याण- विद्यांशु जी महाराज
Next articleअलीगढ़ : बाग से अमरूद तोड़ने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?