अवैध खनन पर शिकंजा, विभाग ने चार डंपर किए सीज
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
लाइन बाजार थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खनन अधिकारी सुखेन्द्र सिंह ने थाना क्षेत्र के फुलपुर इलाके में औचक निरीक्षण किया, इस दौरान मौके पर चार डंपर अवैध रुप से मिट्टी लदे पाए गए।खनन अधिकारी द्वारा जब डंपर चालकों से मिट्टी परिवहन से संबंधित प्रपत्र मांगे तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खनन अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों डंपरों को सीज कर दिया तथा नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया शुरु की, साथ ही इस कार्रवाई की सूचना खनिज विभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को भी भेजी।खनन अधिकारी सुखेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।

बिना वैध प्रपत्रों के ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर या ट्रक से खनन अथवा परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने खनन माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की सतत निगरानी जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।















