अस्पतालकर्मी ने शव से चुराए सोने के कंगन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अस्पतालकर्मी ने शव से चुराए सोने के कंगन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी।
तहलका 24×7
             जिले के भिखारीपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में मंगलवार को एक महिला की मौत के बाद उनका शव लाश घर में रखने के दौरान कर्मचारी ने सोने के तीन कंगन चुरा लिए। परिजनों की शिकायत पर सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चितईपुर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीनों कंगन बरामद कर लिए। आरोपी की पहचान भदोही जिले के गोपीगंज थानान्तर्गत घनश्यामपुर गांव निवासी राहुल पाल के रूप में हुई। वह वाराणसी के कंचनपुर में रहता है।
मिर्जापुर के अहरौरा चौक बाजार की रहने वाली बीना केशरी की बेटी नैंसी की सगाई बीते दो मई को मंडुवाडीह स्थित वृंदावन पैलेस से थी। कार्यक्रम के दौरान रात में बीना केशरी की तबीयत खराब हो गई। उन्हें भिखारीपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बीना केशरी के दामाद विमल केशरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान उनके सास की मौत हो गई।
शव को हॉस्पिटल के ही मॉर्च्युरी में रखते समय बीना के सोने के तीन कंगन गायब हो गए। विमल की शिकायत पर शाम को चितईपुर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो कर्मचारी राहुल पाल की करतूत उजागर हो गई। आरोपी राहुल को सुंदरपुर चौकी प्रभारी रवि पांडेय ने उसके रूम से देर रात गिरफ्तार कर लिया।
Previous articleदालमंडी में 189 मकानों के तोड़ने पर रोक
Next articleदो बाइक की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?