आईटीआई में बांटा गया टैबलेट, छात्रों के खिले चेहरे

आईटीआई में बांटा गया टैबलेट, छात्रों के खिले चेहरे

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              नवाब हुसैन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कलांपुर में प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार वर्ष 2025 में उत्तीर्ण छात्रों को निःशुल्क टैबलेट वितरण वितरित किया गया। टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली के पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत खेतासराय के अध्यक्ष वसीम अहमद ने छात्रों को टैबलेट वितरित किया। पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में व्यावसायिक शिक्षा की नितांत आवश्यकता है।
सरकारी नौकरियां सीमित हैं और जो हैं वह भी धीरे-धीरे समाप्त की जा रही हैं। ऐसे में व्यावसायिक शिक्षा से ही युवा वर्ग आत्मनिर्भर हो सकता है।मुख्य अतिथि अनिल कुमार उपाध्याय ने बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने को प्रेरित किया। संस्थान के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सत्येन्द्र कुमार यादव ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में अहमद मेंहदी, प्रधानाचार्या रंभा सिंह, राजेश कुमार सिंह, जौहर अब्बास, बृजेश कुमार राजभर, लालचन्द यादव, दिलीप कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।
Previous articleविद्यालय को निपुण बनाने के लिए प्रधानाध्यापक बनाएं रणनीति: बीईओ
Next articleकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरु
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?