आईपीएस रोहन झा की हरकतों से महकमे में खलबली
मुरादाबाद।
तहलका 24×7. जिले में तैनात ट्रेनी आईपीएस रोहन झा की हरकतें इन दिनों चर्चा का विषय बन गई हैं। खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताने वाले इस अधिकारी ने पुलिस विभाग और शहर को हिलाकर रख दिया है। उनकी गतिविधियां इतनी विचित्र रहीं कि महकमे में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

शुरुआत 23 जनवरी की रात से हुई जब रोहन झा ने परेड ग्राउंड में गाड़ी चलाई, कपड़े उतारे और मिट्टी में लोट गए। अगले दिन उन्होंने मुंशी को अपने आवास पर बुलाकर बंद किया और मरे हुए चूहों की गर्दन दिखाते हुए कहा, “हवन करेंगे, और इन्हें जिंदा करेंगे।” मुंशी ने भागकर इसकी जानकारी आरआई को दी। इसके बाद एसपी ट्रैफिक के कार्यालय में तोड़फोड़ और कर्मचारियों की पिटाई ने मामले को और गंभीर बना दिया।

महिला आईपीएस से बदसलूकी और कर्मचारियों को धमकाने के बाद उन्हें साइकेट्रिक वार्ड में एडमिट कराया गया।रोहन झा को 10 दिन की छुट्टी पर भेजा गया है और उनके परिवार को सूचित किया गया है। इस पूरे मामले ने मुरादाबाद पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। पुलिस लाइन से लेकर शहर तक आईपीएस रोहन झा की हरकतों के किस्से चर्चाओं में हैं।

















