आगरा : गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी भीषण आग 

आगरा : गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी भीषण आग 

# जिंदा जलकर मासूम की दर्दनाक मौत, पिता-पुत्र झुलसे 

आगरा/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
                    आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलोठ में बुधवार की रात गैस सिलेंडर लीक होने के कारण मजदूर के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में फंसे लोगों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग लगने से छह माह की मासूम जिंदा जल गई। वहीं पिता-पुत्र गंभीर रूप से क्षुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बेलोठ  निवासी डोरीलाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। बुधवार की रात डोरी लाल के घर की बिजली नहीं आ रही थी। इस पर उसकी पत्नी राजकुमारी मोमबत्ती जला कर घर का काम कर रही थी। उसी समय घर में रखा गैस सिलेंडर लीक होने के कारण डोरी लाल के घर में आग लग गई। आग लगने से परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार पर आस-पास के ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डाल कर आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन लेकिन तब तक बहुत देर हो गई।
आग लगने से डोरी लाल की छह माह की नातिन डिंपल की जलकर मौत हो गई, जबकि डोरी लाल और उसका पुत्र ऋषि गंभीर रूप से क्षुलस गया। डोरी लाल ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही उनकी बेटी सुनीता अपने मायके आए हुई थी। उसी के लिये राजकुमारी गैस पर दूध गर्म करने गई थी। गैस जलाते ही आग लग गई, जिससे पूरा घर आग की चपेट में आ गया। जिस समय घर में आग लगी उस समय सुनीता घर के बाहर बैठी हुई थी। एसओ खंदौली आनंदवीर सिंह ने बताया पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Previous articleयूपी : निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर 20 तक रोक 
Next articleजौनपुर : धीमी साइकिल रेस के जरिए बच्चों को किया गया जागरूक 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?