31.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

आगरा में निर्माणाधीन मकान गिरा, तीन बच्चों की मौत, पांच लोग घायल

आगरा में निर्माणाधीन मकान गिरा, तीन बच्चों की मौत, पांच लोग घायल

लखनऊ/आगरा।
तहलका 24×7
               आगरा में कागारौल कस्बे में मंगलवार रात को एक निर्माणाधीन मकान में दो कमरों के बीच पड़ा बीम अचानक टूट गया। बीम पर टिकी छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त परिवार के करीब आठ लोग घर में मौजूद थे। इनमें से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

कस्बे की वाल्मीकि बस्ती में हाकिम सिंह उर्फ हक्को का परिवार रहता है। रात को पूरा परिवार घर में मौजूद था। हाकिम ने कुछ समय पहले ही नया घर बनवाया है। घर के कुछ हिस्से में काम बाकी है। लेकिन परिवार रहने लगा था। मंगलवार रात को आठ बजे घर में दो कमरों के बीच का बीम अचानक टूट गया। बीम के टूटने से दोनों कमरों की छत भरभराकर जा गिरी। तेज धमाके की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया।

आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। हाकिम के घर से आ रही चीख-पुकार को सुन लोग उसी ओर दौड़ पड़े। बस्ती के लोगों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर कागारौल थाना प्रभारी नीरज मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फौरन रेस्क्यू अभियान चालू कराया। फोर्स ने एक एक करके मलबे में फंसे आठ लोगों को बाहर निकाला।
सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मयंक (5) पुत्र राजेश, प्राची (3) पुत्री राजेश और रोशनी (8) पुत्री अनिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जीतू (18) पुत्र हाकिम, डॉली (30) पुत्री हाकिम, खुशी (8) पुत्री राजेश, दिव्यांशी (5) पुत्री अनिल और अनुष्का (2) पुत्री अनिल गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37130287
Total Visitors
704
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This