आजमगढ़ : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो साथी घायल
फूलपुर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों एंव ग्रामीणों ने सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं अन्य दो घायल युवकों का उपचार चल रहा है।

थानान्तर्गत जगदीशपुर पाण्डेयपुरा निवासी मुन्ना विश्वकर्मा पुत्र श्रीचंद विश्वकर्मा प्रतिदिन की भांति फूलपुर बाजार में स्थित अपनी मिष्ठान की दुकान खोलने बुधवार की सुबह 5 बजे अपने दो साथियो सत्यम विश्वकर्मा पुत्रा चंद्रेश विश्वकर्मा तथा प्रिंस पुत्र हरिहर निवासी टिकरिया के साथ जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही वाहन की चपेट में आ गये। टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये जिसमें मुन्ना विश्वकर्मा की अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गयी। अन्य दोनों घायलों का क्षेत्र के ताहिर हास्पिटल में इलाज चल रहा है। मृतक के भाई चंद्रेश विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

















