आजमगढ़ : किशोरी संग गैंगरेप का आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिफ्तार

आजमगढ़ : किशोरी संग गैंगरेप का आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिफ्तार

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                बरदह थाना क्षेत्र बौवापार- हजारेमलपुर मार्ग पर शनिवार की देर रात किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी का पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इस घटना में नामजद दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया।

बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार की शाम पड़ोस के गांव दरियापुर बसही गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां दूध पहुंचाने गई थी। दूध पहुंचाकर वापस लौटते समय उसी गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और पोखरी के पास सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। घटना के बाद तीनों आरोपियों ने किशोरी को किसी से घटना के बाबत जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची। रात नौ बजे के लगभग किशोरी के पिता घर आए तो उसने आपबीती सुनाई। पिता ने यूपी 112 पर फोन किया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के साथ उसके पिता को थाने लेकर आई। थाने पर पिता ने विकास गिरी, नितेश गौड़ व अजय गौड़ के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत किया। शनिवार की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक आरोपी बौवापार- हजारेमलपुर मार्ग से गुजरने वाला है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बाइक सवार को आता देख रुकने का इशारा किया।
बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दुष्कर्मी के बाएं पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल भेज दिया। मौके से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। वहीं देर रात दबिश देकर पुलिस ने दोनों अन्य नामजद आरोपियों नितेश व अजय को भी गिरफ्तार किया।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बरदह थाना पुलिस बौवापार गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक आता हुआ दिखा। जिसे रुकने का इशारा करने पर उसने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया । पुलिस ने उसको अस्पताल भेज दिया है। गैंगरेप में शामिल दो अन्य नामजद युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है।
Previous articleसुल्तानपुर : महिला सर्राफ से दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटे ढाई लाख के जेवरात
Next articleआजमगढ़ : खाते से 55 लाख उड़ाने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?