आजमगढ़ : चलती बाइक से गिर कर महिला की दर्दनाक मौत

आजमगढ़ : चलती बाइक से गिर कर महिला की दर्दनाक मौत

अतरौलिया।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  थाना अंतर्गत बाईपास पर बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से बाइक में साइड लगने से एक बाइक पर पीछे बैठी नसरीन (45) निवासी अराजी थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर गंभीर रुप से घायल हो गई। वह पति मो. जफर व भतीजा जिगर के साथ बाइक से मकदूम शहीद बाबा के मजार पर जा रही थी। उसे तत्काल 100 शैय्या अस्पताल अरौलिया ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाने के दौरान उसकी रास्ते में मौत हो गई। मृतका नि:संतान थी।
Previous articleआजमगढ़ : आशा संगिनी पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम को सौंपा ज्ञापन
Next articleलखनऊ : बीमा पॉलिसी बंद होने के बाद भी शिक्षकों के वेतन से हो रही है प्रीमियम की कटौती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?