आजमगढ़ : छह वर्ष से दुष्कर्म पीड़िता लगा रही है न्याय की गुहार

आजमगढ़ : छह वर्ष से दुष्कर्म पीड़िता लगा रही है न्याय की गुहार

पवई।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                      छह वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में महिला न्याय के लिए गुहार लगा रही। पवई थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला रविवार को पवई थाने पर तहरीर लेकर फिर से पहुंची। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसने कई बार थाने पर शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया कि पवई स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक संचालक के यहां वह 2016 में दायी का कार्य करती थी। संचालक ने उसे नौ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की बात कही। लेकिन भुगतान अनियमित रहा। उसने धन के एवज में एक जमीन देने की बात कही। इसके बाद एक दिन संचालक ने उसे जमीन का फर्जी कागज थमा दिया और जमीन मालकिन बनने की खुशी में मिठाई खिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। होश में आने पर जब उसने पुलिस से शिकायत की बात कही तो संचालक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देने की धमकी के साथ काम से निकाल दिया।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसने कई बार थाने पर शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब भी संचालक द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस बाबत पूछने पर पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है, मामला कई वर्ष पहले का है। जांच की जा रही है। आरोप सत्य होने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : परम्परागत ढंग से मनाया गया जौनपुर के 12वें नरेश का जन्मदिवस
Next articleआजमगढ़ : जांच टीम ने 102 लोगों पर दर्ज कराया विद्युत चोरी का मुकदमा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?