आजमगढ़ : छात्र को डांटना शिक्षक को पड़ा भारी, छात्र व परिजनों ने शिक्षक पर किया हमला

आजमगढ़ : छात्र को डांटना शिक्षक को पड़ा भारी, छात्र व परिजनों ने शिक्षक पर किया हमला

मेंहनगर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                     थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में सोमवार को छात्र व परिजनों ने एक शिक्षक पर हमला कर दिया। शिक्षक द्वारा डांटने पर छात्र व उसके परिजन आक्रोशित हो गए। घटना के बाबत प्रधानाचार्य ने थाने में छात्र व उसके माता-पिता के खिलाफ तहरीर दी है।
प्रधानाचार्य ग्राम समाज इंटर कालेज जयनगर डॉ. सविंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में कक्षा नौ का एक छात्र है। एक दिन शिक्षक अजीत मौर्या ने उसे शोर मचाने पर डांट दिया। इसी से क्षुब्ध होकर वह सोमवार को प्रार्थना के दौरान अपनी मां सरिता व पिता भगवान दास निवासी धरनीपुर रानीपुर के साथ पहुंचा। विद्यालय में पहुंचते ही तीनों सीधे शिक्षक अजीत मौर्या के पास पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए पहुंचे अन्य शिक्षकों के साथ भी उन लोगों ने गाली-गलौज किया। इसके साथ ही उपस्थिति पंजिका फाड़ते हुए धमकी देने लगे। प्रधानाचार्य ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर देते छात्र व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Previous articleआजमगढ़ : तीन सदस्यीय टीम ने शुरू की मदरसों की जांच
Next articleजौनपुर : तीन घरों का ताला तोड़कर आभूषण सहित चार लाख की चोरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?