आजमगढ़ : देवगांव कोतवाल व एसओ अहरौला लाइन हाजिर

आजमगढ़ : देवगांव कोतवाल व एसओ अहरौला लाइन हाजिर

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार की रात देवगांव कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय व एसओ अहरौला राजेंद्र कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा कई अन्य के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र में जहां अपराध पर अंकुश नहीं लग रहा था तो वहीं अहरौला एसओ की लगातार शिकायत सामने आ रही थीं। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार की रात देवगांव कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय व एसओ अहरौला राजेंद्र कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम द्वितीय प्रभारी गंजानंद चौबे को देवगांव का नया कोतवाल बनाया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर योगेंद्र बहादुर सिंह को अब अहरौला की कमान सौंपी गई है।
एसओ दीदारगंज रहे कौशल पाठक को रौनापार, प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर रहे राजकुमार सिंह को मुबारकपुर थाने पर नई तैनाती दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया रुद्रभान पांडेय को क्राइम ब्रांच भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर रहे नदीम अहमद फरीदी को अतरौलिया का प्रभारी बनाया है। प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर राम उजागिर को मेंहनाजपुर थाना और अहरौला थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रमेश यादव को तहबरपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एसओ रौनापार अखिलेश चंद्र पांडेय को अब एसओ कंधरापुर के पद तैनाती दी गई है।सीसीटीएनएस व मीडिया सेल प्रभारी विजय प्रताप सिंह को दीदारगंज थाने की कमान सौंपी गई है।
Previous articleचुनाव से पहले पश्चिम में छिडे़गी चौधराहट की जंग, इसलिए मिली भूपेंद्र को कमान
Next articleजौनपुर : लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?