आजमगढ़ : धार्मिक पुस्तक जलाने के मामले में एक महिला गिरफ्तार
# दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण माहौल
सरायमीर। फैज़ान अहमद तहलका 24×7 थाना क्षेत्र के मोहल्ला चककाजी में सोमवार को दिन में एक महिला द्वारा धार्मिक पुस्तक जलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। थाने पर एक पक्ष ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपित महिला को थाने लाकर पूछताछ की कवायद में जुटी है। दो समुदाय के बीच का मामला होने के चलते एएसपी यातायात भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए है।
चककाजी मुहल्ला निवासिनी एक महिला सोमवार को दिन में अपने घर पर ही धार्मिक पुस्तक को जलाने का प्रयास कर रही थी। अभी धार्मिक पुस्तक के कुछ पन्ने ही जले थे कि दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति की नजर महिला की कवायद पर पड़ गई। जिस पर वह महिला से धार्मिक पुस्तक को छीन लिया और उसमें लगी आग को बुझाने के बाद उसे लेकर सरायमीर थाने पहुंच गया। जहां जलायी गई धार्मिक पुस्तक को दिखाते हुए महिला के खिलाफ तहरीर दी गई।
जानकारी होते ही कई और लोग थाने पर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने दो समुदायों का मामला देखते हुए आनन-फानन में महिला को हिरासत में लेकर थाने चली आयी और पूछताछ की कवायद में जुट गई है। मामला संज्ञान में आएने पर एएसपी यातायात सुधीर कुमार जायसवाल भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए है। इस बाबत पूछे जाने पर सीओ फूलपुर गोपाल स्वरूप ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।