आजमगढ़ : पखवाड़े भर से गायब अर्ध विक्षिप्त अधेड़ का शव कूंए से बरामद                       

आजमगढ़ : पखवाड़े भर से गायब अर्ध विक्षिप्त अधेड़ का शव कूंए से बरामद

पवई।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7                                                     पवई थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर गांव में 52 वर्षीय एक अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति का शव कुएं में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पवई पुलिस ने युवक का शव कुएं से बाहर निकलवा कर पंचनामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।तहलका प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत बहिरापार निवासी श्याम बहादुर यादव (52) पुत्र रामअधार यादव बीते 4 दिसंबर को घर से निकल गए थे।

काफी दिनों तक वापस ना आने पर परिवारी जनों ने काफी खोजबीन की तो कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि अगस्त माह में पुत्र के मृत्यु के कारण वह सदमे में थे। बीते 4 दिसंबर को उनके बड़े पुत्र का बहुभोज था। उसी के बाद से वह घर से गायब थे। सोमवार की शाम उनका शव गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित खैरूद्दीनपुर गांव में स्थित कुएं में मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और घटना की छानबीन में जुट गए।
Previous articleजौनपुर : वाराणसी मार्ग पर टोल टैक्स का हुआ शुभारम्भ
Next articleमथुरा : पत्नी की हत्या के मामले में पति व उसके साथी काट रहे थे सजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?