जौनपुर : पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी स्कॉर्पियो एंव बाइक
# ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुई दुर्घटना
बीबीगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत पुलसराय बाजार स्थित कुंवर नदी के पुल पर ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुल की रेलिंग तोड़ कर एक स्कॉर्पियो नदी में गिर गई। वहीं बाइक सवार भी नदी में गिर गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार सवार दो लोगों एंव बाइक सवार को नदी से निकाल कर नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
पवई थाना क्षेत्र के पुलसराय बाजार में नदी पर बने पुल पर एक स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग तोड़कर कुंवर नदी में गिर गई। हादसा शनिवार की शाम हुआ।

कार संख्या DL3C AS 3239 पर तीन लोग सवार थे। तीनों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर उपचार के लिए शाहगंज के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह घटना ओवरटेक करते समय हुई। इस घटना के दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति भी नदी में गिर गया। जिसे मामूली चोट आई है। स्कॉर्पियो जलालपुर की तरफ से शाहगंज जा रही थी। ट्रक को ओवरटेक करते समय पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक पवन सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। स्कॉर्पियो में सवार व्यक्ति मुक्तेश्वर पुत्र ओमप्रकाश व योगेंद्र वर्मा पुत्र संतराम वर्मा निवासी असरापुर थाना जलालपुर अंबेडकर नगर के निवासी बताए गए। वहीं बाइक सवार व्यक्ति चंद्रभान विश्वकर्मा पुत्र रामलाल विश्वकर्मा निवासी अक्खीपुर थाना शाहगंज बताया गया।


















