30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

आजमगढ़ : बदमाशों ने गोली मारकर लूटे 4 हजार रुपये

आजमगढ़ : बदमाशों ने गोली मारकर लूटे 4 हजार रुपये

# देवगांव कोतवाली के मिर्जाआदमपुर बाजार की घटना

आजमगढ़।
तहलका 24×7 
              देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा आदमपुर बाजार स्थित लकड़ी टाल पर पहुंचे बाइक सवार पांच बदमाशों ने टाल मालिक को गोली मारकर चार हजार रूपये लूट लिए। घायल का इलाज के लिए 100 शैय्या अस्पताल लालगंज ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीधी सुल्तानपुर गांव निवासी अयाजुल इस्लाम 52 देवगांव कोतवाली के मिर्जाआदमपुर में लकड़ी की टाल चलाते है। वे टाल के बगल में स्थित खनिहरा गांव निवासी लक्ष्मी यादव के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहते भी है। मंगलवार की सुबह वह अपनी टाल पर मौजूद थे। सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग दो बाइक सवार  पांच की संख्या में बदमाश उनके टाल पर पहुंचे और रुपये रखा बैग छीनने लगे। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दिया। गोली उनके जांघ, दाहिने पैर व दाहिने हाथ में लगी। इसके बाद बदमाश रुपये रखा बैग लूट कर गोसाई की बाजार की तरफ फरार हो गए। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने घायल अयाजुल इस्लाम को तत्काल इलाज के लिए 100 शैय्या अस्पताल लालगंज भेजा। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी पर देवगांव कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई है। दिन दहाड़े हुई छिनैती की घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37253834
Total Visitors
793
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This