आजमगढ़ : मैगना स्थित जर्जर पुल के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आजमगढ़ : मैगना स्थित जर्जर पुल के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

फूलपुर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                तहसील क्षेत्र के मैगना बाजार स्थित शारदा सहायक खण्ड 32 के जर्जर टूटे पुल का निर्माण कराए जाने को लेकर मैगना बाजार वासियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उच्चाधिकारियों से पुल निर्माण कराए जाने की मांग किया है।

 

एक पखवारा पहले पीडब्लूडी के डंफर से पुल का एक तरफ का हिस्सा ध्वस्त हो गया। पुल से आने जाने में लोगों को काफी दिक्कत होती है। टूटा पुल लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। इस पुल के ध्वस्त होने से लोग आए दिन गिर कर घायल भी हो रहे हैं। चार पहिया वाहनों का आना जाना खतरे से खाली नहीं है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। समाज सेवी मो. तालिब ने कहा कि शारदा सहायक खण्ड 32 के जर्जर पुल से कोहड़ा, पचरुखवा, लखमापुर, कुकूड़ीपुर, सैदुल्लापुरपुर, गोधना, शेरजहापुर, भरमा, डढ़िया आदि गांव के लोग आते जाते हैं। प्रदर्शन करने वालों में शिवजोर यादव, याहिया, रामपाल यादव, दिलीप गुप्ता, लालधारी महात्मा, फुरकान अहमद , इसराइल, खालिद आदि मौजूद रहे।
Previous articleसुल्तानपुर : बुलडोजर के भय से वांछित ने किया सरेंडर, बुलडोजर लेकर लौटी पुलिस
Next articleआजमगढ़ : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला हुई चेन स्नेचिंग की शिकार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?