आजमगढ़ : यात्रियों को बेहोश कर सामान लूटने वाली महिला गिरफ्तार

आजमगढ़ : यात्रियों को बेहोश कर सामान लूटने वाली महिला गिरफ्तार

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका सामान लेकर फरार होने वाली एक महिला को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से चोरी की मोबाइल भी बरामद करने का दावा किया है।

उप निरीक्षक सुनील कुमार दुबे व स्वाट टीम के उप निरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला मय टीम शनिवार को रोडवेज के पास खड़े थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका सामान लेकर फरार होने वाली एक महिला खड़ी है। जिसे रोडवेज वर्कशाप के पीछे गेट के पास समय से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम छैला पत्नी जोगिंदर निषाद निवासी ग्राम गयासपुर थाना कंधरापुर बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया।
Previous articleआजमगढ़ : सरकारी महकमों पर बिजली बिल का बकाया है 3583.06 लाख रुपये
Next articleजौनपुर : खिड़की काटकर नकदी समेत डेढ़ लाख के आभूषण उठा ले गए चोर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?