आजमगढ़ : युवती संग गैंगरेप का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
# बैरकडीह के समीप हुई मुठभेड़, एक साथी भागने में हुआ सफल
दीदारगंज।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के संग मंगलवार की रात गैंगरेप किय गया था। इसके साथ ही उसके चेहरे को जलाया भी गया था। इस मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिन में मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस, बाइक के अलवा पीड़िता का मोबाइल भी बरामद किया है।दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ मंगलवार की रात दो युवकों ने गैंगरेप किया था। बुधवार की सुबह युवती नग्नावस्था व बेहोशी की हालत में वह घर से कुछ ही दूरी पर मिली थी।


















