आजमगढ़ : राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अहरौला।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत युधिष्ठिरपट्टी के लोगों ने कोटे की दुकान के खिलाफ सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बीडीओ को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी सस्ते राशन की दुकान से राशन वितरण में गड़बड़ी कई सालों से चल रही है। गांव का कोटा जिस महिला के नाम से है, उसकी शादी हुए कई साल हो गए। शादी के बाद से ही वह अपने ससुराल में रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि राशन वितरण के समय एक यूनिट की कटौती की जाती है। जब कार्डधारक इसका विरोध करते हैं तो कोटेदार के परिजनों अभद्रता करते हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब 10:30 बजे गांव में आपूर्ति निरीक्षक गये थे। समस्या समाधान की बजाय शिकायत कर्ताओं को ही राशन कार्ड से नाम काटने की बात कहकर चले गये। गांव के ही दुक्खी का आरोप है कि उनके नाम से 18 साल से लाल कार्ड था जिसे काटकर किसी और के नाम दर्ज करा दिया गया। इस मौके पर करोरा देवी, पूर्व बीडीसी प्रभावती देवी, शकुंतला, बेईला, नर्मदा, सुस्ती, सीमा देवी, चमेली, चंद्रकला, शिवम पांडेय, रंजीत, दीपक आदि मौजूद रहे।

















