आजमगढ़ : लोकसभा उपचुनाव ! 15 दिनों तक जिले को मथने के बाद विदा हुए दिग्गज
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
लोकसभा उप चुनाव का नामांकन छह जून को संपन्न होने के बाद जिले में पार्टी के दिग्गज प्रचारकों की फौज उमड़ पड़ी। इनके द्वारा 15 दिनों तक जिले में रहकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार किया गया। लेकिन मंगलवार की शाम पांच बजे जैसे ही चुनाव प्रचार बंद हुआ सारे दिग्गज प्रचारक अपने क्षेत्रों को रवाना हो गए।

















