आजमगढ़ : सऊदी से पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने दी तहरीर

आजमगढ़ : सऊदी से पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने दी तहरीर

सरायमीर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                      दीदारगंज थाना क्षेत्र कुशवां गांव की रहने वाली एक महिला ने शनिवार की देर शाम सरायमीर थाने में पति समेत परिवार के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विवाहिता का आरोप है कि पति ने सऊदी से उसे फोन कर तलाक दे दिया।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता फीदा बानो पुत्री इल्तेफात ने बताया कि मई 2019 में उसकी सरायमीर थाना के पारा गांव निवासी अब्दुल असहद के साथ शादी हुई थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। इस शादी से उसका दो वर्ष का एक पुत्र इब्राहिम है। पति सऊदी रहता है। इन दिनों वह अपने मायके गई हुई थी। आठ सितंबर को पति ने सऊदी से उसे फोन किया और तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इस मामले में पति समेत परिवार के नौ लोगों को नामजद किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Previous articleआजमगढ़ : खाते से 55 लाख उड़ाने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
Next article“देश बचाओं देश बनाओ” सपा की पदयात्रा पहुंची आजमगढ़
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?