आजमगढ़ : सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 82 जोड़ें
मेंहनगर। फैज़ान अहमद तहलका 24×7 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में 82 जोड़ों की शादी कराई गई। समाज कल्याण विभाग की ओर से नव विवाहित जोड़ों को शादी के सामान दिए गए।
ब्लाक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में विकास खंड ठेकमा के 19, मोहम्मदपुर के 10, लालगंज के 10, मार्टिनगंज के 9, मेहनगर के 7, रानी की सराय के 20 व तरवां के 7 जोड़ों का विवाह कराया गया। गायत्री परिवार के हरिकेश, शिव कुमार व साहब राज पांडेय द्वारा विधि-विधान पूर्वक सामूहिक विवाह कर सिंदूरदान कराया। सामूहिक शादी समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, मंजू सरोज, नन्हकू राम सरोज, अंजना सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, बीडीओ विकास शुक्ला, एडीओ समाज कल्याण अमित कुमार उपस्थित रहे।