29 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

आजमगढ़ : सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जले अलाव, गलन से लोग रहे हलकान

आजमगढ़ : सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जले अलाव, गलन से लोग रहे हलकान

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                भीषण ठंड के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव न जलने से राहगीरों के साथ मजदूर और रिक्शा चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। गलन और ठंड से ठिठुरन बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोग वैकल्पिक व्यवस्था तलाशते नजर आ रहे हैं।अहरौला ब्लाक क्षेत्र के थाना, अस्पताल, सीएचसी और ब्लॉक परिसर में कही भी अलाव नजर नहीं आया। जबकि तहसील प्रशासन का दावा है कि बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के 18 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।

लेकिन हकीकत में प्रशासन का यह दावा सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। क्षेत्र के बस्ती भुजबल गांव के पास मंगलवार देर शाम जब अलाव नहीं जलवाया गया था। लोग किसी तरह जुगाड़ कर स्वयं ही लकड़ी आदि की व्यवस्था कर अलाव जला रहे हैं। लोगों का कहना था कि गलन से परेशान हैं, ठंड इतनी ज्यादा है कि हाथ भी काम नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र के डब्लू प्रजापति, लक्ष्मी चौबे, वीरेंद्र मौर्या, अजीत चौबे, रामधनी राम, आदि ने मुख्य स्थलों पर अलाव जलवाने की मांग की है। इस संबंध में तहसीलदार बुढ़नपुर शक्ति सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र कुल 18 जगहों पर आलाव जलवाए जा रहे हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37119684
Total Visitors
664
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This