आजमगढ़ : सेल्फी के चक्कर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
निजामाबाद।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
फरिहां रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। घटना की जानकारी घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।फरिहां कस्बा निवासी हामिद (18) पुत्र सुफियान शुक्रवार को फरिहां रेलवे स्टेशन पर मौजूद था।
















