आजमगढ़ : मामूली विवाद में तड़तड़ाई गोलियां
# ग्रामीणों ने चार को पकड़ कर पीटा, प्रधान समेत 4 गिरफ्तार
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
तरवां थाना क्षेत्र का पकड़ी गांव शुक्रवार को दिन में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। मामूली बात को लेकर प्रधान और विपक्षी के बीच विवाद के दौरान प्रधान पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिस पर ग्रामीण एकजुट हो गए और फायरिंग करने वाले चार लोगों को पकड़ लिया और जम कर पिटाई कर दी। वहीं उनकी तीन बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ी गांव में डेढ़ दशक पूर्व भी गोलियां तड़तड़ाई थी। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार की घटना भी उसी तर्ज पर हुई। गांव निवासी रामदरश मिश्रा शुक्रवार को अपने घर पर धान कुटवा रहे थे। जिसकी भूसी वह घर के सामने रखवा रहे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे तो भूसी हटवाने को कहा तो रामदरश ने हटवाने की बात मान ली। इसके बाद भी प्रधान और उसके लोग अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। जिसका रामदरश के पुत्रों ने विरोध किया।

















