आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं तो समाज होगा सशक्त: संजय श्रीवास्तव

आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं तो समाज होगा सशक्त: संजय श्रीवास्तव

# महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हुई अनूठी पहल

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7                                                             विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के ग्राम सभा खलीलपुर गोरारी में नित्या गारमेंट्स और दोना-पत्तल उत्पाद केंद्र का भव्य शुभारंभ बुधवार को किया गया। जिसका शुभारंभ एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित करके किया।उक्त केंद्र उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित होगा।इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुफीद साबित होगा।

इससे उनके कौशल को प्रोत्साहन मिलेगा, जब महिलाएं आत्मनिर्भर होगी तभी समाज सशक्त होगा।इस दौरान ब्लॉक मिशन प्रबन्धक संदीप द्विवेदी ने कहा कि यह केंद्र न केवल रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा बल्कि अन्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा, समाज में महिलाएं अब साबित कर रही है कि उनके सामूहिक प्रयास से उनके सपने साकार हो रहे है। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित वस्त्र अजर दोना-पत्तलों की प्रदर्शनी भी लगाई जिसे लोगों ने सराहा।

अंत में उन्होंने बताया कि यह केंद्र उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित होगा जिसे नमः शिवाय आजीविका महिला व कृष्ण महिला प्रेरणा ग्राम संगठन द्वारा प्रबंधित किया जाएगा।इस अवसर पर ग्राम प्रधान संदीप मौर्य, पूर्व प्रधान आनंद बरनवाल, सुनीता देवी, सुशीला देवी, समहू सखी चित्रकला, बीसी सखी माधुरी मौर्य, स्वयं सहायता की सखियां समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous articleउचक्कों ने महिला को झांसा देकर जेवरात व मोबाइल लेकर हुए फरार
Next articleप्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीमापवर्ती जिलों में रुके श्रद्धालुओं की सेवा में लगे संघ व समाजसेवी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?