आपत्तिजनक हाल में मासूम ने देखा तो दोनों ने मिलकर 6 साल की मासूम को मार डाला

आपत्तिजनक हाल में मासूम ने देखा तो दोनों ने मिलकर 6 साल की मासूम को मार डाला

हाथरस।
तहलका 24×7
              जिले में 3 सितंबर को हुई 6 साल की बच्ची की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है। जांच में यह बात सामने आई है कि अपने अवैध संबंध का राज छिपाने के लिए शादीशुदा महिला ने 17 साल के किशोर के साथ मिलकर बच्ची की हत्या कर दी थी। मासूम का जुर्म सिर्फ इतना था कि उसने गांव की महिला और किशोर को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
घटना जिले के सिकंदरामऊ थाना क्षेत्र के मऊ चिरायल गांव की है।जानकारी के मुताबिक गांव निवासी श्रीकृष्णा उर्फ स्वामी पुत्र थान सिंह की 6 साल की बेटी उर्वी घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई। तलाश शुरु की गई तो दोपहर करीब 1:30 बजे उसका शव गांव के बीच एक कुएं में जूट की बोरी में बंद मिला। उसके गले में गमछा बांधा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या की बात सामने आई।
एसपी चिरंजीवी नाथ सिंह ने इस मामले सीओ जेएन अस्थाना के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने जांच के बाद हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने गांव की ही 32 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया, साथ ही उसके 17 साल के प्रेमी किशोर को भी निगरानी में रखा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला और किशोर ने अपना जुर्म का कबूल कर लिया है।
महिला ने बताया कि उसका गांव में रहने वाले एक किशोर से करीब 3 महीने से प्रेम संबंध है।3 सितंबर को उसके पति और सास मथुरा गए थे।ससुर गांव में घूमने गए थे, तब उसने मौका देखकर किशोर को अपने घर बुला लिया, तभी वहां पहुंची बच्ची ने हम दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। मेरे डांटाने पर वह बोलने लगी कि मैं पापा को बताऊंगी।
इतना कहकर वह बच्ची कमरे से बाहर जाने लगी, तभी हम दोनों ने बच्ची को पकड़ लिया और मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया।एएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की हत्या के मामले में महिला की गिरफ्तारी की गई है। वहीं, एक बाल अपचारी को निगरानी में रखा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleरात में ड्रोन उड़ाने पर रोक, पुलिस ने संचालकों को दी कड़ी चेतावनी
Next articleविजय माल्या, नीरव मोदी, इकबाल मेमन के भारत आने का रास्ता साफ, ब्रिटिश टीम संतुष्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?