आम तोड़ने गए दो युवकों को मधुमखियों ने काटा अस्पताल में भर्ती

आम तोड़ने गए दो युवकों को मधुमखियों ने काटा अस्पताल में भर्ती

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
             बडऊर गांव में आम तोड़ने गए दो युवकों पर मधुमखियों  ने हमला बोल दिया किसी तरह जान बचाकर भागे युवकों को बेसुध हाल में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी राहुल बिन्द अपने मित्र सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी रोहित के साथ गांव में ही बाग में आम तोड़ने गए जैसे ही पेड़ पर दोनों ने आम तोड़ना शुरु किया ही कि पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमखियों ने हमला बोल दिया,दोनों पूरे बाग में दौड़ते रहे उनसे बचने के लिए लेकिन पीछा नही छोड़ा,जिसमे बड़ाऊर निवासी युवक रोहित अचेत हो गया गांव वालों की मदद से किसी तरह दोनों को पीएचसी सोंधी में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
इलाज कर रहे डाक्टर मसूद अहमद खान ने बताया कि गम्भीर हाल में युवकों को अस्पताल लाया गया जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Previous articleटिकट आरक्षण केंद्र व ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Next articleराज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पशु चिकित्साधिकारी को किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?