आरएसएस का वर्षिकोत्सव सम्पन्न

आरएसएस का वर्षिकोत्सव सम्पन्न

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार मिलन शाखा का वार्षिकोत्सव रविवार को नगर के तिलकधारी इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में आरएसएस की विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के स्वयंसेवक मौजूद रहे।कार्यक्रम में डॉ. राकेश सह प्रान्त कार्यवाह, जिला संघ चालक डॉ. सुभाष रहे।शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया।
इस दौरान सभी स्वयंसेवक अपने पूरे गणवेश में उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने व्यायाम योग, आसन, सामूहिक समता, तिष्ठयोग, सुभाषित, गणगीत का सामूहिक प्रदर्शन किया।विचार परिवार मिलन शाखा को संबोधित करते हुए डॉ.राकेश सह प्रान्त कार्यवाह ने स्वयंसेवकों के गुणों के बारे में बताया। कहा कि सभी स्वयंसेवक भारत को पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन करने के लिए कार्य करते हैं। शाखा के द्वारा ऐसे स्वयंसेवकों का निर्माण किया जाता है जो शारीरिक, मानसिक, चारित्रिक, नैतिक रूप से मजबूत होते हैं। देश के अलग-अलग क्षेत्र में काम करते हुए भारत को आगे ले जाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
हम सभी एक दूसरे का सहोदर भाई मानते देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रख सकते हैं। इस प्रकार एक भारत और श्रेष्ठ भारत का निर्माण होगा।
कहा अच्छा नागरिक बनने के सभी गुण प्रत्येक व्यक्ति के अंदर संघ की शाखा में आने के बाद ही धीरे-धीरे स्वतः परिलक्षित होने लगते हैं। भारत माता की जय के उद्देश्य से ही सभी कार्य किए जाते हैं। शाखा में आने वाला प्रत्येक स्वयंसेवक भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ होता है। जिससे राष्ट्र की पहचान हमेशा वैश्विक स्तर पर बनी रहे।
स्वयंसेवक खुद अपने आसपास एक बेहतर नागरिक का फर्ज निभाते हुए समाज में सामाजिक समरसता एकता और भाईचारे का संदेश देता है। साथ ही एक दूसरे की मदद करने के लिए हर पल हर क्षण तैयार रहता है। स्वयंसेवकों का मुख्य उद्देश्य एक बेहतर और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना होता है।
इस अवसर पर सतीश सिंह रघुवंशी, रामचंद्र, शिव प्रकाश, अजीत, रजत, वीरेंद्र प्रताप, डॉ. उदय, अमित निगम, ब्रह्ममेश शुक्ला, ज्ञानेंद्र दुबे, विमल सिंह, दीपक श्रीवास्तव, भूपेंद्र, डॉ.अंजना  श्रीवास्तव, विकाश मौर्य सहित विभिन्न संगठनों के स्वयंसेवक व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Previous articleअहंकार के शिखर पर खड़े केजरीवाल के झूठ की नाव आखिर यमुना में डूब गई! 
Next articleसेटेरिया कृमि निकाल चिकित्सक ने घोड़े को दी आंख की रोशनी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?