आरजी कर रेप केस के दोषी संजय रॉय की भतीजी का शव बरामद

आरजी कर रेप केस के दोषी संजय रॉय की भतीजी का शव बरामद

# हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता। 
तहलका 24×7
               आरजी कर डॉक्टर बलात्कार और हत्या मामले के दोषी संजय रॉय की भतीजी का शव अलीपुर थानांतर्गत विद्यासागर कालोनी में एक अलमारी से लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि छठी कक्षा की छात्रा की हत्या की गई है या उसने खुदकुशी की है। उत्सव के माहौल के बीच घटना से महानगर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की को मौके से फंदे से उतारा गया और एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया।
कुछ देर तक उसका इलाज चला, लेकिन उसकी मौत हो गई। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। घटना के बाद अलीपुर थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। लड़की की सौतेली मां पटाखे खरीदने गई थी। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि मृतका की अपनी मां ने कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी।
उसके बाद लड़की के पिता ने अपनी साली से शादी कर ली। अब तक नाबालिग की देखभाल उसकी मौसी कर रही थी।इलाके के निवासियों ने पुलिस को बताया कि घर में समय-समय पर अशांति और हंगामा होता रहता था। घटना वाले दिन मृतका की सौतेली मां पटाखे खरीदने गई थी। जब वह वापस लौटी और बार-बार पुकारने पर भी उसकी बेटी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। पहले तो उन्हें बच्ची कहीं नहीं मिली, लेकिन जब उन्होंने अलमारी खोली, तो उन्हें लटकता हुआ शव दिखाई दिया।
तुरंत पुलिस थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बच्ची की मौत हो गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने अनुमान लगाया कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। हालांकि, जांचकर्ता घटना के पीछे हत्या की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं। परिवार में किसी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज नहीं कराई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी। उसे अक्सर डांटा जाता था।
Previous articleपंजाब के पूर्व डीजीपी समेत परिवार के चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज
Next articleपुरानी रंजिश में लाठी डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?