आरपीएफ व विजलेंस टीम की छापेमारी, दो हिरासत में

आरपीएफ व विजलेंस टीम की छापेमारी, दो हिरासत में

# 110 टिकट, दो लैपटॉप  व दो मोबाइल बरामद, टिकट दलालों में हड़कंप

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
            क्षेत्र के चिलबिली व चम्पानगर बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) लखनऊ की विजिलेंस, शाहगंज आरपीएफ की संयुक्त टीम अचानक टिकट दलालों की तलाश में आ धमकी। कार्रवाई में विभिन्न स्थानों के 110 टिकटों, दो लैपटॉप और दो मोबाइल समेत दो दलालों को पकड़ने में टीम को सफलता मिली। रेलवे की धारा 143 के तहत  मुकदमा दर्ज करते हुए रेलवे पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही।
नाम न छापने की शर्त पर रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित साफ्टवेयर से अवैध टिकट बनाने की सूचना पर क्षेत्र के चिलबिली और चम्पानगर बाजार में संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। टीम की इस कार्रवाई से टिकट दलालों के बीच जहां हड़कंप मच गया, वहीं चम्पानगर बाजार से चिलबिली गांव निवासी अब्दुल हफीज पुत्र अब्दुल सलाम और सगीर खान पुत्र इलियास टीम के हत्थे चढ़ गए।
इस दौरान उनके पास से विभिन्न स्थानों के 110 टिकट, लैपटॉप बरामद करने में टीम को सफलता मिली। मामले में रेलवे पुलिस धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों से मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें काफी अर्से से उक्त गोरखधंधा बड़े पैमाने पर क्षेत्र में फल फूल रहा है।
Previous articleविदेश मंत्री जयशंकर की अमरीका को दो टूक, पहलगाम हमले के दोषी को मिलकर रहेगी सजा
Next articleपहलगाम हमले की जांच में खुलासा, M4 कार्बाइन, AK-47 असॉल्ट राइफलों का इस्तेमाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?