इफ्तार पार्टी में पहुंचे भारी संख्या में रोजेदार
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर के इराकियाना मोहल्ला स्थित एक मैरेज लान में बसपा नेता व आगामी विधानसभा चुनाव के प्रबल दावेदार जुल्फेकार अहमद गामा द्वारा शुक्रवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।जिसमें भारी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की।इस मौके पर अनवार पब्लिक स्कूल के निदेशक सोहराब सिद्दीकी ने कहा कि सामूहिक इफ्तार का आयोजन आपसी प्यार और भाईचारा को बढ़ावा देने का एक माध्यम होता है।

इफ्तार के बाद मदरसा बदरुल इस्लाम बड़ी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना साकिब खान कासिमी ने रोजेदारों को मगरिब की नमाज अदा कराई, जिसमें मुल्क में अमन, शांति और सभी धर्मों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे की दुआ मांगी गई। अंत में बसपा नेता श्री गामा ने आए हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया। भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी काफी चर्चा में रही।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक मिर्जा अजफर बेग, प्राचार्य डॉ. एनपी उपाध्याय, प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम, प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम, डॉ. महफूज अहमद, सैयद उरूज, रईस खान, बसपा नेता अनिल गौतम, जाहिद बेग, मो. सलमान, खुर्शीद खान, शाहिद राईन, मिन्हाज इराकी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

















