इलाज के दौरान बच्चे की मौत पर चक्का जाम
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
थाना फूलपुर क्षेत्र के नयेपुर स्थित एक क्लिनिक में डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान बच्चे की मौत पर परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए बाबतपुर-कठिराव मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर जाम आधा घंटे बाद खत्म हुआ।बताते हैं कि बीकापुर बराई निवासी विनोद राजभर के पुत्र पियूष राजभर (8) को पेट में दर्द की शिकायत पर रविवार की भोर में क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान सुबह 11 बजे चिकित्सक द्वारा इजेक्शन लगाते ही हालत गंभीर होने पर चिकित्सक स्वयं अपनी कार से बाबतपुर स्थित नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद चिकित्सक ने बसनी चौराहे पर ऑटो रिक्शा से परिजनों को शव के साथ घर भेज दिया। जिससे नाराज परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते नयेपुर में सड़क जाम कर दिया।

घटना की सूचना पर एसीपी प्रतीक कुमार, इंस्पेक्टर अतुल सिंह व चौकी प्रभारी कठिराव सत्यजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया, आधा घंटे बाद आवागमन सामान्य हो पाया। पुलिस ने मां संगीता देवी के तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पिता विनोद राजभर मुम्बई में रहकर मजदूरी कर करते हैं। एकलौते पुत्र की मौत से माँ का रो रोकर बुरा हाल था, बेटी जाह्नवी मां को संभालती नजर आई। मृत पीयूष असवारी स्थित एक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था।

















