ईरानी गैंग का एक और बदमाश लखनऊ से गिरफ्तार
# वाराणसी में हुई 8 लाख की लूट के मामले में था वांछित
लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के बदमाश को चौक पुलिस ने लखनऊ के चारबाग स्टेशन से शनिवार की रात गिरफ्तार किया। किराना कारोबारी से आठ लाख लूट मामले में फरार बदमाश पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने 25 हजार इनाम रखा था। रविवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। डीसीपी काशी आरएस गौतम के अनुसार गिरफ्तार बदमाश भोपाल स्थित गिन्नी रोड का रहने वाला मोहम्मद अमजद है।


















