ईशान त्रिपाठी एनटीपीसी नार्थ ईस्टर्न में कार्यकारी प्रशिक्षु पद पर चयनित

ईशान त्रिपाठी एनटीपीसी नार्थ ईस्टर्न में कार्यकारी प्रशिक्षु पद पर चयनित

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              क्षेत्र के सुइथाकला निवासी ईशान त्रिपाठी का एनटीपीसी नार्थ ईस्टर्न में कार्यकारी प्रशिक्षु पद पर चयन होने पर परिजन, शिक्षक संगठनों और शुभ चिंतकों में खुशी की लहर है।
शैक्षिक पृष्ठभूमि में पल्लवित परिवार में पिता विनय कुमार त्रिपाठी गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। ईशान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरूजनों को दिया। अपनी सफलता पर उन्होने कहा कि एकाग्रचित होकर सतत अध्ययन हीं सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
इस सफलता पर प्रबंधक हृदय प्रताप सिंह रानू, पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य डाॅ.अजेय प्रताप सिंह, धर्मदेव शर्मा, जितेन्द्र सिंह समेत अन्य क्षेत्रीय प्रबुद्ध लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
Previous articleपेड़ पर लटकती युवती की लाश मिलने से फैली सनसनी
Next articleलोडर वाहन पेड़ से टकराकर पलटा, ड्राइवर घायल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?