उत्तराखंड : धूमधाम से मनाया गया श्री चित्रगुप्त महोत्सव  

उत्तराखंड : धूमधाम से मनाया गया श्री चित्रगुप्त महोत्सव  

देहरादून। 
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7 
              कलम दवात पूजा के अवसर पर धूमधाम से श्री चित्रगुप्त महोत्सव का आयोजन किया गया। पूर्व आईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठ कर समाज के लिए कार्य करने की ज़रूरत है। उन्होंने याद दिलाया कि करोना काल के दौरान सामाजिक संगठनों ने जिस तन्मयता से सहयोग किया वह केवल हिंदुस्तान में ही दिखता है। उन्होंने इस पावन पर्व पर एक साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी के जन्मोत्सव को मानने पर सभी को बधाई दी।
वरिष्ठ पत्रकार एंव समाजसेवी प्रखर मिश्रा ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के विषय में सभी लोगों को विस्तृत रूप से बताया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा देहरादून स्थित श्रीराम मंदिर में कलम दवात पूजा के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी समाज के लोगों ने शिरकत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि यमदेव के मुख्य सहायक भगवान श्री चित्रगुप्त जी के वंशज कायस्थ समाज में कलम दवात का आज विशेष पूजन होता है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री चित्रगुप्त सभी के कर्मो का लेखा-जोखा रखने का कार्य करते हैं। इसलिए इनका मुख्य कार्य लेखनी से जोड़कर देखा जाता है, यही कारण है कि भाई-दूज के दिन चित्रगुप्त जी के प्रतिरूप के तौर पर कलम या लेखनी का पूजन भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चित्रगुप्त जी का पूजन करने से बुद्धि, वाणी और लेखनी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पार्षद संगीता गुप्ता और एबीकेएम के पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में मशहूर भजन गायिका रेखा शर्मा और पीयूष निगम द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी के भजनों ने मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सर्वेश माथुर, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मोहन श्रीवास्तव, राजनीतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि सरन, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनिता सक्सेना, प्रदेश कोषाध्यक्ष हितेंद्र सक्सेना, युवा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सक्सेना, प्रदेश सह संगठन मंत्री सुशील सक्सेना, देहरादून के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, जिला महासचिव अभय श्रीवास्तव, डी के निगम, डा ज्योति श्रीवास्तव, ए एस वर्मा, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बाधवा, निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चैतन्य यादव, समाजसेवी विशाल वर्मा के साथ मातृशक्ति शालिनी सक्सेना, सोनी सक्सेना, कीर्ति निगम, रीता श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, सीमा माथुर, दिव्या सक्सेना श्रीराम अवतार श्रीवास्तव, हिमांशु सक्सेना, ब्रिजेश शुक्ला, दिनेश शर्मा, अंजु श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में भजन गायन के उपरांत विधि विधान के साथ पूजा सम्पन्न हुआ जिसमें हवन में उपस्थित लोगों के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
Previous articleजौनपुर : बच्चों ने अल्पना व रंगोली बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाई दिवाली 
Next articleकानपुर : कूड़े के ढेर में विस्फोट से भोजन तलाश रही गाय का उड़ा जबड़ा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?