उत्तर प्रदेश : 56 फीसदी मतदान के साथ सातवां द्वार भी हुआ पार, अब परिणाम का इंतजार
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
प्रदेश 18वीं विधानसभा के लिए आखिरी चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हो गया। इस चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर 56 प्रतिशत मतदान हुआ। जिन नौ जिलों में मतदान हुआ उसमें वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव का अंतिम चरण शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस चरण में 2.06 करोड़ मतदाता थे वहीं इस चरण में 613 प्रत्याशी की किस्मत का फैसला 10 मार्च को होगा। इस चरण में प्रमुख प्रत्याशियों में मंत्री गिरीश यादव, नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, रमाशंकर पटेल, संगीता बलवंत, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, ओम प्रकाश सिंह, कैलाश चौरसिया, शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश नारायण राय, सुरेंद्र पटेल, भाजपा से सपा में आए दारा सिंह चौहान, ओम प्रकाश राजभर, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विनीत सिंह जैसे प्रत्याशियों की भाग्य ईवीएम में लॉक हो गया।




















