एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा 

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा 

शाहगंज, जौनपुर। 
विजय यादव
तहलका 24×7
               रोजवेज, रेलवे क्रासिंग के बीच रास्ते पर आती-जाती महिलाओं व लड़कियों को देख कर छींटाकशी व अश्लीलता करने में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
नगर के रोडवेज व रेलवे क्रासिंग पर शनिवार की दोपहर बाजार में आने जाने वाली महिलाओं पर क्षेत्र के पक्खनपुर गांव निवासी गुलशन गौतम पुत्र बुद्धु गौतम छींटाकशी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर एंटी रोमियो टीम ने प्रभारी निरीक्षक किरण कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचकर टिप्पणी करने के दौरान युवक को गिरफ्तार कर आरोपित के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleविधायक बनने पर ननिहाल में मनाई गई खुशी
Next articleलालू परिवार में टूट! हार के बाद बेटी रोहिणी का बड़ा ऐलान, राजनीति और परिवार से तोड़ा नाता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?