26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

एक रात वाली शादी के गिरोह का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार

एक रात वाली शादी के गिरोह का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार

# सुहागरात को परिवार के लोगों को बेहोश कर लूट ले जाते थे माल

अलीगढ़।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24×7
                  झारखंड से लाई गई महिलाओं से शादी कराने वाला गैंग लूटमार कर रहा था। अतरौली के व्यक्ति की शिकायत पर मंगलवार को पकड़े गए गैंग से यह खुलासा हुआ है। फर्जी शादी का नाटक कर गैंग की महिला जिस घर में जाती थी, उस घर में सुहागरात की रात परिवार को नशीली दवा से बेहोश कर माल लूटकर ले आती और फिर ये लोग शहर छोड़कर लापता हो जाते। हाल ही में इन्होंने मुजफ्फरनगर में ऐसी एक वारदात स्वीकारी है और अतरौली के व्यक्ति के साथ भी यही वारदात होनी थी, मगर उससे पहले गैंग पकड़ा गया। सभी आठ लोगों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार अतरौली के राजेश ने यह आरोप लगाया था कि पहली पत्नी की मौत के बाद वह दूसरी शादी के फेर में इस गैंग के संपर्क में आया। इस गैंग ने उसे पहले झारखंड बुलाया और वहां ढाई लाख रुपये छीनकर उसे पीटकर भगा दिया। इसके बाद भी वह बदले के इरादे से इस गैंग के संपर्क में रहा और झांसा देकर सभी को यहां बुला लिया। मंगलवार को गैंग को गांधीपार्क पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया। जिनमें फूलवती र्टिकी निवासी सुगडा थाना सिमडेगा झारखंड, उर्मिला देवी निवासी कोठी थाना जाडी गुमला, शांति देवी निवासी लोहरदगा, नफीसा बेबी निवासी सुरंदा बानटोली थाना भांड्रा लोहरदगा, झारखंड, रहीम अंसारी, कलाम खान हाल निवासी राइट लोधा मूल निवासी झारखंड, सईद अंसारी निवासी जीतलीद थाना पैये लोहरदगा झारखंड, लक्ष्मण लोहरा निवासी पौहाहा थाना भाद्रा जिला लोहरदगा शामिल हैं।
शुरुआती पुलिस पूछताछ में गिरोह गुमराह करता रहा। मगर रात में सख्ती पर यह लोग टूट गए। उन्होंने स्वीकारा कि वे शादी के विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को फंसाते थे। जो शादी को तैयार होता था, उसे चार महिलाओं के फोटो भेजते। रिश्ता पसंद होने पर शादी करा दी जाती थी। इस एवज में 50 हजार से एक लाख रुपये तक लिए जाते थे। आपस में ही यह लोग माता-पिता, भाई-बहन का रिश्ता बताते थे। साथ में खुद के पास फर्जी आधार कार्ड रखते। उन्हीं नाम से अपना परिचय देते। इनमें कमाल के पास से राहुल के नाम से एक आधार कार्ड भी मिला है। शादी के बाद महिला जिस घर में दुल्हन बनकर जाती। वहां सुहागरात की रात परिवार को नशीली दवा के जरिये बेहोश कर माल लूटकर लापता हो जाती। बुधवार को इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37106257
Total Visitors
537
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This