31.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

एक ही मोहल्ले से एक साथ निकली दो अंतिम यात्रा, मचा कोहराम

एक ही मोहल्ले से एक साथ निकली दो अंतिम यात्रा, मचा कोहराम

# हर किसी के आखों में छलका आंसू, सड़क हादसे में दोस्तों की हुई थी मौत

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              उस पत्नी, बच्चे और परिवार पर क्या बीत होगी। जिनका सहारा और उम्मीद इस दुनिया से चला गया। उस विधवा पत्नी अनाथ हुए बच्चे की जीविका कैसे चलेगी। किसके सहारे अपनी जिन्दगी की गाड़ी को आगे बढ़ाएगी। फिलहाल इस समय इसका कोई जवाब नहीं है।
सोमवार को होली के दिन दो गहरे मित्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों की पत्नी विधवा और बच्चे अनाथ हो गए। दोनों मृतकों को कन्धे पर जिम्मेदारी थी अपने बच्चों और परिवार को आगे ले जाने की।
पोस्टऑफिस मोहल्ला निवासी युवक दो युवकों की मौत से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। हर किसी की आखें की छलक पड़ीं। मंगलवार की भोर एक साथ दोनों शव को निकलते ही पत्नी बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे। दोनों का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया गया।मृतक सनोज उर्फ नाटे की पत्नी कुसुम विधवा हो गयी और चार वर्षीय इकलौता पुत्र रेहान के सर से पिता का साया उठ गया।
सनोज अपने आठ भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। वेल्डिंग का काम करके अपने परिवार को चलाता था। वहीं दिलीप ड्राईवरी करके परिवार की गाड़ी को आगे बढ़ा रहा था। पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। दिलीप अपने पीछे पायल (11), सानू (9), सौम्या (7), दीप (5) को छोड़कर चला गया। अब इन दोनों परिवार की जिन्दगी किसके सहारे चलेगी। दोनों की मौत से पूरा मोहल्ला गमगीन है।  गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। शोक-संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37130718
Total Visitors
700
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This