36.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

दर्शन करने जा रहे दोस्तों की कार बोलेरो से टकराई, एक की मौत, तीन गम्भीर 

दर्शन करने जा रहे दोस्तों की कार बोलेरो से टकराई, एक की मौत, तीन गम्भीर 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               मुंगराबादशाहपुर से खाटू श्याम जयपुर राजस्थान दर्शन करने गए चार दोस्तों की बोलेनो कार और बोलेरो की भीषण टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि तीन युवकों को गम्भीर हालत में जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना बीती रात एक बजे की है।23 मार्च को मुंगराबादशाहपुर से हर्षित केशरी (25) निवासी आदर्श कालोनी स्टेशन रोड, शिवम् सोनी (23) निवासी साहबगंज, शिवम उमरवैश्य (22) निवासी नईबाजार व बोलेनो वाहन मालिक शेबू उमरवैश्य (26) निवासी सीडा सतहरिया मथुरा, वृंदावन और खाटू श्याम जयपुर राजस्थान दर्शन के लिए निकले।
मथुरा, वृंदावन मन्दिरों के दर्शन पूजन करने के बाद चारों दोस्त खाटू श्याम मंदिर जयपुर राजस्थान दर्शन के लिए निकले। वाहन शेबू उमरवैश्य चला रहे थे। आगे की सीट पर हर्षित केशरी बैठे थे। पिछली सीट पर शिवम् सोनी, शिवम् उमरवैश्य बैठे हुए थे। जयपुर के पास एक मोड़ पर बोलेनो कार की बोलेरो वाहन से आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये। हादसे के बाद कोहराम मच गया। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को गाड़ी से बाहर निकाल कर जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह हर्षित केशरी की मौत हो गई। शिवम् सोनी, शिवम् उमरवैश्य व शेबू को गम्भीर हालत में जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी परिजनों को रात दो बजे हुई तो घर में मातम छा गया। परिवार के सदस्य जयपुर के लिए निकल गए है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37133734
Total Visitors
437
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This