एसपी के आदेश पर दो भाइयों के खिलाफ एससीएसटी का केस दर्ज

एसपी के आदेश पर दो भाइयों के खिलाफ एससीएसटी का केस दर्ज

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             मोजीपुर गांव में दस दिनों पूर्व दलित बस्ती में तेज गति से बाइक से जा रहे युवक को टोकने पर महिला से मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बाइक सवार दो सगे भाइयों के खिलाफ पुलिस ने दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।गांव निवासी दलित महिला सरिता देवी का आरोप था कि गत 21 मार्च को वह छोटे बच्चों के साथ अपने घर पर बैठी हुई थी।
तभी गांव के ही सूरज उर्फ छोटू बिंद अपने छोटे भाई विनोद को बाइक पर बैठाकर उसके घर की तरफ तेज रफ्तार से आ रहे थे। आरोप है कि बाइक धीरे चलाने के लिए टोका गया तो दोनों भाई गुस्से में आकर उसे लात घूंसो से मारने लगे। आरोप है कि उसका वस्त्र खींच उसे नंगा करने का भी प्रयास किए। पड़ोसियों के आने पर वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की नामजद तहरीर उसी दिन थाने पर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।
Previous articleइंडियन बैंक में घोटाले का खुलासा, मैनेजर, कैशियर ब्याज पर देते थे ग्राहकों का पैसा
Next articleछात्रा का शव फंदे से लटकता पाए जाने से फैली सनसनी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?