कंटेनर का टायर फटने से लगी आग, लाखों का सामान जला

कंटेनर का टायर फटने से लगी आग, लाखों का सामान जला

खुटहन,जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                    बनुआडीह गांव में शाहगंज प्रयागराज मार्ग पर सामान लोड कर जा रहे कंटेनर के पीछे का टायर फटने से आग लग गई। आग की उठती लपटें देख चालक वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। कंटेनर सहित उस पर लदा बजाज कंपनी का लाखों का आटो पार्ट्स जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाई।
क्षेत्र के दरना गांव निवासी रिंकू यादव कंटेनर का चालक है। वह नागपुर से आटो पार्ट्स लोड कर नेपाल जा रहा था। रात में बाजार के पास अचानक पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। वह गाड़ी रोक रहा था कि टायर में आग लग गई। वह वाहन से कूदकर आग पर पानी फेंक बुझाने का प्रयास करता रहा। लेकिन आग बढ़ती गई, जो पीछे लदे सामानों तक पहुंच गई। कागज और कार्टून के बंडलो में पैक किया गया सामान भी धूं-धूंकर जलने लगा। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आने तक लाखों का सामान जल गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Previous articleकभी सदन से बाहर फेंके जाने वाले विजेंद्र गुप्ता का आप विधायकों पर बड़ा एक्शन
Next articleजीएसटी और सीमा शुल्क मामलों में एफआईआर के बिना भी मिल सकती है अग्रिम जमानत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?