करंजाकला ब्लॉक के 30 ग्राम पंचायतों में कम्प्यूटर न लगने से भुगतान हो रहा है बाधित
करंजाकला।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
ग्राम पंचायतों में भुगतान को लेकर होने वाली मनमानी रोकने एवं पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने नई व्यवस्था शुरू की है। इसमें एक जून से ग्राम पंचायतों में होने वाले भुगतान को पंचायत के कंप्यूटर से ही किया जाना था लेकिन 25 से 30 ग्राम पंचायतों के पास अपना कंप्यूटर नहीं है जिससे भुगतान में समस्या आ रही है।सरकार ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में विकसित कर रही है। गांव के पंचायत भवन में सारी व्यवस्था की जा रही है।

अभी तक भुगतान आदि की व्यवस्था ब्लॉक कार्यालय में लगे कंप्यूटर के माध्यम से होती थी। इसमें कई बार भुगतान के दौरान तरह-तरह की शिकायतें भी आती थीं। यह व्यवस्था पंचायत भवन से लागू होगी तो पंचायत भवन से भुगतान के दौरान किसी तरह की मनमानी नहीं चलेगी। साथ में पंचायत सचिव भी नियमित रूप से ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे। ग्राम पंचायतों से आने वाले लोग अपनी समस्या में पंचायत सचिवों प्रधान से कर सकेंगे। नई व्यवस्था के अनुसार ग्राम पंचायतों में कार्य योजना भुगतान के बाउचर से फंडिंग आदि पंचायत सहायक करेंगे। फिलहाल करंजाकला ब्लॉक के अंतर्गत 98 ग्राम पंचायतें है जिसमें करीब 30 ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं है।


















