32.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

कांग्रेस ने जारी की यूपी चुनाव की पहली सूची, 50 महिलाओं को मिला टिकट

कांग्रेस ने जारी की यूपी चुनाव की पहली सूची, 50 महिलाओं को मिला टिकट

# उन्नाव रेप पीड़िता की मां, सोनभद्र नरसंहार पीड़ित एवं लखनऊ मध्य से सदफ जफर को बनाया गया उम्मीदवार

# सलमान खुर्शीद की पत्नी व प्रमोद तिवारी की बेटी एवं नोएडा से पंखुड़ी पाठक को भी मिला टिकट

लखनऊ/नई दिल्ली।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है, इसके साथ ही सोनभद्र नरसंहार पीड़ित रामराज गोंड को भी उम्मीदवार बनाया गया है।कांग्रेस की आज जारी सूची में 50 महिलाएं शामिल हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, ”125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं।

हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों।” उन्होने कहा, ”पहली सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है। हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे।”
कांग्रेस की पहली सूची में जिन प्रत्याशियों को टिकट मिला है, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद, नोएडा से चर्चित महिला नेत्री पंखुड़ी पाठक, लखनऊ मध्य से सदफ जफर, (सदफ एनआरसी विरोधी आंदोलन में जेल गई थीं) रामपुर खास से आराधना मिश्रा (मौजूदा विधायक-प्रमोद तिवारी की पुत्री) सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों के लिए आवाज उठाने वाले नेता को उम्भा से, शाहजहांपुर से आशा कार्यकत्री पूनम पांडे एवं हस्तिनापुर से आर्चना गौतम का नाम शामिल हैं।

# हमारी कोशिश मुद्दों को केंद्र में लाने की- प्रियंका…

वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कहा, ”इस लिस्ट में कुछ महिला पत्रकार भी हैं, एक अभिनेत्री हैं और बाकी संघर्षशील महिलाएं हैं, जिन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कई साल संघर्ष किया है।” उन्होंने कहा, ‘’पार्टी ने जीतने और लड़ने की क्षमता देखकर महिला उम्मीदवारों को चुना है। आज यूपी में तानाशाही सरकार है। हमारी कोशिश मुद्दों को केंद्र में लाने की है। ”नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’ये हर चुनाव में होता है। कुछ लोग आते हैं, कुछ लोग जाते हैं। कुछ घबरा जाते हैं।हमारे संघर्ष के लिए हिम्मत की जरूरत है। किसी के जाने से दुख तो होता ही है।’’

# संघर्ष करने वाली महिलाओं को टिकट- प्रियंका…

प्रियंका गांधी ने कहा कि सूची नया संदेश दे रही है कि यदि आपके साथ अत्याचार हुआ तो आपके पास यह शक्ति है कि आप अपने हक के लिए लड़ो। आपकी लड़ाई में कांग्रेस पार्टी आपका साथ देगी। सत्ता अपने हाथ में लें। प्रियंका गांधी ने कहा, ”हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिए उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें। हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है।

# आशा कार्यकत्री पूनम पांडेय को भी मिला टिकट…

उन्होने कहा कि इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हे पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है। लखनऊ में सदफ जाफर ने सीएए- एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हे प्रताड़ित किया। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है।

# कांग्रेस के 125 प्रत्याशियों की पहली सूची

1. नजीबाबाद — हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी।
2. नगीना — हेनरीता राजीव सिंह।
3. नेहतौर — मीनाक्षी सिंह।
4. मुरादाबाद ग्रामीण — मोहम्मद नदीम।
5. मुरादाबार नगर — मोहम्म रिजवान कुरैशी।
6. असमोली — हाजी मरघूब आलम।
7. संभल — निदा अहमद।
8. स्वार — हैदर अली खान।
9. चमरौआ — यूसुफ अली यूसुफ।
10. बिलासपुर — संजय कपूर।
11. रामपुर — काजिम अली खान।
12. धनौरा — समर पाल सिंह।
13. अमरोहा — सलीम खान।
14. हस्तिनापुर — अर्चना गौतम।
15. किठौर — बबिता गुर्जर।
16. छपरौली — यूनुस चौधरी।
17. लोनी — यामीन मलिक।
18. मुरादनगर — बिजेंद्र यादव।
19. गाजियाबाद — सुशांत गोयल।
20. गढ़मुक्तेश्वर — आभा चौधरी।
21. नोएडा — पंखुड़ी पाठक।
22. दादरी — दीपक भाटी चोटीवाला।
23. जेवर — मनोज चौधरी।
24. बरौली — गौरंग देव चौहान।
25. अतरौली — धर्मेंद्र कुमार।
26. कोल — विवेक बंसल।
27. अलीगढ़ — मोहम्मद सलमान इम्तियाज।
28. गोर्द्घन — दीपक चौधरी।
29. मथुरा — प्रदीप माथुर।
30. बलदेव — विनेश कुमार संवल वाल्मीकि।
31. एम्मादपुर — शिवानी सिंह बघेल।
32. आगरा दक्षिण — अनुज शर्मा।
33. आगरा उत्तर — विनोद कुमार बंसल।
34. आगरा देहात — उपेंद्र सिंह।
35. खैरागढ़ — रामनाथ सिकरवार।
36. फतेहाबाद — होतम सिंह निषाद।
37. बाह — मनोज दीक्षित।
38. टुंडला — योगेश दिवाकर।
39. जसराना — विजय नाथ सिंह वर्मा।
40. शिकोहाबाद — शशि शर्मा।
41. सिरसागंज — प्रतिमा पाल।
42. एटा — गुंजन मिश्रा।
43. मैनपुरी — विनीता शाक्य।
44. करहल — ज्ञानवती यादव।
45. बिसौली — प्रज्ञा यशोदा।
46. बदायूं — रजिनी सिंह।
47. बहेरी — संतोष भारती।
48. मीरगंज — मोहम्मद इलियास।
49. बरेली कैंट — सुप्रिया अरोन।
50. आंवला — ओमवीर यादव।
51. बरखेरा — हरप्रीत सिंह छब्बा।
52. पूरनपुर — ईश्वर दयाल पासवान।
53. जलालाबाद — गुरमीत सिंह।
54. तिहार — रजनीश कुमार गुप्ता।
55. पवायां — अनुज कुमारी।
56. ददरौली — तनवीर सफदर।
57. सहारनपुर — पूरन पांडेय।
58. मोहम्मदी — रितु सिंह।
59. सीतापुर — शमीना शफीक।
60. बांगरमऊ — आरती वाजपेयी।
61. बिसवां — अभिनव भार्गव।
62. मोहान — मधु रावत।
63. उन्नाव — आशा सिंह।
64. बख्शी का तालाब — ललन कुमार।
65. सरोजनी नगर — रुद्र दमन सिंह।
66. लखनऊ मध्य — सदफ जफर।
67. लखनऊ कैंट — दिलप्रीत सिंह।
68. मोहनलालगंज — ममता चौधरी।
69. बछरावां — सुशील पासी।
70. तिलोई — प्रदीप सिंघल।
71. सलोन — अर्जुन पासी।
72. जगदीशपुर — विजय पासी।
73. कादीपुर — निकलेश सरोज।
74. फर्रुखाबाद — लुईस खुर्शीद।
75. औरैया — सरिता दोहरे।
76. बिल्हौर — ऊषा रानी कोरी।
77. आर्य नगर — प्रमोद कुमार जायसवाल।
78. किदवई नगर — अजय कपूर।
79. कानपुर कैंट — सोहैल अख्तर अंसारी।
80. महाराजपुर — कनिष्का पांडेय।
81. कालपी — उमाकांती।
82. ओरई — उर्मिला सोनकर खाबरी।
83. महोबा — सागर सिंह।
84. मानिकपुर — रंजना भरतियाल पांडेय।
85. हुसैनगंज — शिवाकांत तिवारी।
86. रामपुर खास — आराधना मिश्रा मोना।
87. बाबागंज — बीना रानी।
88. प्रतापगढ़ — नीरज त्रिपाठी।
89. मंझनपुर — अरुण कुमार विद्यार्थी।
90. फाफामऊ — दुर्गेश पांडेय।
91. इलाहाबाद उत्तर — अनुग्रह नारायण सिंह।
92. इलाहाबाद दक्षिण — अल्पना निषाद।
93. बारा — मंजू संत।
94. राम नगर — ज्ञानेश शुक्ला।
95. जैदपुर — तनुज पूनिया।
96. दरियाबाद — चित्रा वर्मा।
97. हैदरगढ़ — निर्मला चौधरी।
98. उतरौला — धीरेंद्र प्रताप सिंह।
99. गोंडा — रमा कश्यप।
100. डुमरियागंज — कांती पांडेय।
101. हरैया — लबोनी सिंह।
102. रुदौली — बसंत चौधरी।
103. फरेंदा — वीरेंद्र चौधरी।
104. महाराजगंज — आलोक प्रसाद।
105. पनियारा — शारदेंदु कुमार पांडेय।
106. खजनी — रजनी देवी।
107. पडरौना — मनीष जायसवाल।
108. तमकुही राज — अजय कुमार लल्लू।
109. रुद्रपुर — अखिलेश प्रताप सिंह।
110. रामपुर कारखाना — शेहला अहरारी।
111. भाटपर रानी — केशव चंद यादव।
112. बरहज — रामजी गिरी।
113. सगरी — राणा खातून।
114. आजमगढ़ — प्रवीण कुमार सिंह।
115. निजामाबाद — अनिल कुमार यादव।
116. मेहनगर — निर्मला भारती।
117. मधुबन — अमरेश चंद्र पांडेय।
118. मोहम्मदाबाद गोहना — बनवारी लाल।
119. जखनियां — सुनील राम।
120. गाजीपुर — लौटनराम निषाद।
121. सकलडीह — देवेंद्र प्रताप सिंह।
122. पिंडरा — अजय राय।
123. रोहनियां — राजेश्वर पटेल।
124. छानबे — भगवती प्रसाद चौधरी।
125. ओबरा — राम राज गोंड।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37092636
Total Visitors
539
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This