कानपुर : डाक्टर से एकतरफा प्यार में पागल सनकी को अस्पताल कर्मियों ने धुना 

कानपुर : डाक्टर से एकतरफा प्यार में पागल सनकी को अस्पताल कर्मियों ने धुना 

# दो सप्ताह से लगातार किसी न किसी बीमारी के बहाने आ रहा था हास्पिटल 

कानपुर।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
                   जाजमऊ निवासी एक सिरफिरा आशिक हैलट अस्पताल की एक डॉक्टर से एकतरफा प्यार करने लगा। वह पिछले दो सप्ताह से किसी न किसी बीमारी का बहाना बताकर ओपीडी जाने लगा। शनिवार को हैलट के कर्मचारियों ने उसको पीटा और पुलिस को सौंप दिया। उस पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है।जाजमऊ निवासी तौहीद अली कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर हैलट में डॉक्टर को दिखाने गया था। एक महिला डॉक्टर ने उसे दवाएं दीं।
इसके एक-दो दिन बाद से वह लगातार ओपीडी जाने लगा। कुछ दिन पहले जब महिला डॉक्टर नहीं मिली तो वहां मौजूद अन्य डॉक्टरों से उसके बारे में पूछताछ करने लगा। इस पर सभी को शक हुआ। शनिवार को वह जब ओपीडी में पहुंचा तो उसको पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। सनकी ने स्वरूपनगर पुलिस को अपनी एकतरफा प्यार की कहानी सुनाई। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया आरोपी पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
Previous articleआजमगढ़ : छोटे भाई को करेंट से बचाने में बड़े भाई की दर्दनाक मौत 
Next articleसुल्तानपुर : टप्पेबाजी के आरोप में भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता को पुलिस ने उठाया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?