39.1 C
Delhi
Monday, May 13, 2024

कानून व्यवस्था के मामले में यूपी है नंबर वन- बृजेश पाठक

कानून व्यवस्था के मामले में यूपी है नंबर वन- बृजेश पाठक

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                   केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में जनसभा का आयोजन कर मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जौनपुर में टीडी कालेज में रैली आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर से लेकर चौराहे तक सपा के कार्यकाल में पुलिस वालों ने राम भक्तों पर गोलियां बरसाई थी। पूरा अयोध्या खून से लाल हो गया था। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हमारे घर की बहू बेटियां घर से निकल नहीं पाती थी हमारी सरकार बनने के बाद एंटी रोमियो स्क्वाड बनाकर लोगों को जेल भेजने का काम किया है।
सपा के कार्यकाल में लोग अवैध रूप से जमीनों पर जबरन कब्जा किया करते थे लेकिन आज ऐसा नहीं है मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव के समय में बिजली आम जनता के घरों में नहीं बल्कि सिर्फ इटावा सैफई और मैनपुरी को जाती थी। आज हमारी सरकार 75 जिलों में एक समान बिजली दे रही है। हर घर में पानी जा रहा है जबकि पूर्व समाजवादी सरकार में लोग पानी के लिए तरस जाते थे आज हर घर पानी का टोटी लगा हुआ है और लोगों को पानी मिल रहा है।
उन्होंने दावा किया कि पूरे प्रदेश में कहीं भी जाकर देखें गांव की सरकार गांव का न्यायालय हर गांव में बना हुआ है और ग्राम प्रधान को एक बेहतर कमरा उपलब्ध कराया गया है जहां वह जनता की बात सुन रहे हैं।केंद्र सरकार द्वारा कायाकल्प योजना लागू करके एक करोड़ 92 लाख बच्चों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। नौजवानों को रोजगार उन्मुख योजना के तहत शिक्षा दी जा रही है हमारी सरकार ने छह लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी देने का काम किया है।
लॉर्ड मैकाले की शिक्षा नीति के बाद हमारी सरकार ने शिक्षा नीति में बदलाव किया है। आज भारत है मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरा है। आज भारत पूरी तरह से बदल चुका है। सपा कुर्सी के चुनाव लड़ती जबकि मोदी जी देश के लिये चुनाव लड़ते है। उन्होंने कहा कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। राम मंदिर पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जनवरी के मध्य तक रामलला का मंदिर जनता को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा समर्पित कर दिया जाएगा।
सभा के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने पर जाति धर्म से ऊपर उठकर लोग रैली में आए हैं। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जौनपुर लोकसभा सीट पर एकतरफा जीत हासिल करेगी सभी जात धर्म और वर्ग का वोट बीजेपी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का भरोसा मोदी सरकार में बढ़ा है।
कानून व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन है इसीलिए सभी लोग एकमत होकर कमल को वोट देने का मन बना चुके हैं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा सभी 80 की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। जौनपुर में एक तरफा कमल लोकसभा चुनाव में खिलेगा। समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए गठबंधन पूरी तरह से फ्लॉप है।
वर्ष 2014 2017 व 22 में गठबंधन पूरी तरह से जनता ने नकार दिया है। सपा बसपा सपा कांग्रेस के गठबंधन को सभी ने देखा है अब यह जातिगत चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। जबकि बीजेपी सबका साथ सबका विकास के माध्यम से घर-घर तक पहुंच चुकी है नरेंद्र मोदी जी हमारे एक करिश्माई नेता हैं। जिनका देश की प्रत्येक जनता जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर विश्वास करती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37354043
Total Visitors
410
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

भागवत कथा के दूसरे दिन श्रोताओं की उमड़ी भीड़ 

भागवत कथा के दूसरे दिन श्रोताओं की उमड़ी भीड़  खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                 शेखपुर...

More Articles Like This