29.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : दरोगा द्वारा अधिवक्ता से दुर्व्यवहार, वकीलों में रोष 

जौनपुर : दरोगा द्वारा अधिवक्ता से दुर्व्यवहार, वकीलों में रोष 

# अधिवक्ता संघ ने बैठक करके आंदोलन की बनाई रणनीति 

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                   सरपतहां थाना क्षेत्र के जुड़ापुर गांव निवासी तहसील के अधिवक्ता आदित्य सिंह के साथ बीते बुधवार को उनके आवास पर थाने के दारोगा अनिल सिंह द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की घटना से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। आदित्य सिंह ने घटना की जानकारी पत्र के माध्यम से संघ के अध्यक्ष स्कन्द कुमार यादव को दी है। बैठक के बाद अधिवक्ता आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।
बताया जाता है कि क्षेत्र के जुड़ापुर गांव निवासी तहसील के अधिवक्ता आदित्य सिंह का उनके पड़ोस के लोगों से जमीन को लेकर विवाद है। इस विवाद में अधिवक्ता के बड़े भाई ने थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए न्याय की मांग की थी। क्षेत्राधिकारी ने थानाध्यक्ष को इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बावजूद इसके थानाध्यक्ष मौके पर नहीं पहुंचे।
आरोप है कि बुधवार को थाने के दारोगा अनिल सिंह अधिवक्ता के घर पर पहुंचे तो मौके पर मौजूद घर की महिलाओं से अभद्र भाषा में बात की। अधिवक्ता आदित्य सिंह के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस घटना की जानकारी गुरुवार को जब तहसील अधिवक्ता संघ के लोगों को हुई तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। आदित्य सिंह ने पत्र के माध्यम से संघ के अध्यक्ष स्कन्द कुमार यादव को घटना की जानकारी दी। प्रकरण को लेकर अधिवक्ता संघ की बैठक के बाद आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37268931
Total Visitors
580
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This